फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क की गिट्टियां उखड़ीं, राहगीर परेशान

Mon, 29 Jun 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। क्षेत्र के अदिलापुर गांव के पूरब से निकलकर पटखौली-हरैया नानकार मार्ग से जुड़ने वाली सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है लेकिन जिम्मेदार समस्या से बेखबर हैं।
विज्ञापन

बांसी-धानी मार्ग स्थित अदिलापुर गांव के पूरब बने सामुदायिक शौचालय के सामने से निकलकर पटखौली-हरैया नानकार मार्ग तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी लिंक रोड जर्जर हो चुकी है। सड़क के टूटने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। तेजगढ़ निवासी सूर्य नारायण ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने जाने में असुविधा न हो, इसके लिए लगभग पांच साल पहले अदिलापुर गांव के पूरब से निकलकर पटखौली-हरैया नानकार मार्ग से जुड़ने वाली वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण करवाया गया था लेकिन अब यह सड़क जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से प्रतिदिन बंधवा ताल, मिरवापुर, कदमहवा, भगौतापुर, तेजगढ़, मदरहना लाला, सुदामापुर आदि गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी का आना-जाना होता है। क्षेत्र के फतेह बहादुर सिंह, राम लोटन, रामकिशुन, पिंटू, रमेश, वीरेंद्र, दीपक आदि ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें