फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क का निर्माण शुरू, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर के मधुकरपुर गांव में जाने वाली मुख्य सड़क खोदाई करके छोड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के पंडित दीनदयाल नगर मधुकरपुर में सड़क का निर्माण शुरू हाे गया है। इस सड़क के बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अभी तक यहां खड़ंजा था। अब आरसीसी बनने से नगर के लोगों को आने- जाने में समस्या नहीं होगी। सड़क का निर्माण शुरू हाेने से नगर के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद मधुकरपुर गांव जुड़ गया। इसका नाम पंडित दीनदयाल नगर रखा गया। नगर का दर्जा मिलने के बाद विकास के कार्य शुरू हुए हैं। इसमें नाली और सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है। इसमें दो पेट्राेल पंप से मंदिर होते हुए गांव में जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। गिट्टी गिराने का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसकी ढलाई शुरू हो जाएगी। इस सड़क के बनने से बड़ी आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें