पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से भेड़िहवा मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।
पकड़ी से भेड़िहवा संपर्क मार्ग की लंबाई करीब 800 मीटर है। इसकी गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। इस मार्ग से राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसको सही कराने के लिए क्षेत्र के लोगों ने कई बार पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों से शिकायत की, पर इसको सही नहीं किया गया। अमर उजाला अखबार ने 26 जनवरी और कई बार लोगों की समस्या को देखते हुए खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग इस भेड़िहवा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया, जिससे इस मार्ग से राहगीरों को आने-जाने में सुविधा होगी। क्षेत्र के जुगानी, रामवृक्ष, संतोष, रामकेश यादव, मोहन आदि लोगों ने अखबार की सराहना की।