सीमा क्षेत्र के ग्रामीण रास्ते भी हुए बंद
बढ़नी। बलरामपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले रास्ते भी बंद कर दिए गए। वहीं पुलिस ने एनएच पर आमजन के साथ ही सरकारी कर्मियों के आवागमन पर भी रोक दी है। ढेबरुआ पुलिस ने बौद्ध परिपथ राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर मलगहिया गांव के पास बैरिकेडिंग कर कर दी है। ढेकहरी खुर्द गांव के बाहर भी बांस बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। गांव का चौकीदार पुरुषोत्तम और ग्रामीण राकेश जायसवाल, राधेश्याम, मधुसूदन पांडेय, दिनेश, प्रदीप, कन्हैया आदि यहां बारी-बारी से ड्यूटी कर रहे है। उन्होंने गांव में बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगा दिया है। शुक्रवार को गांव होकर बलरामपुर जिले के हाटी गांव जाने वाले दो साइकिल सवारों से लोगों से झड़प भी हो गई, जिससे उन्हें वापस होना पड़ा। एसआई मो. हसीन आजमी ने कहा कि एनएच पर आवागमन में ढील नहीं दी जाएगी। अब सरकारी कर्मचारी भी पास लेकर प्रतिदिन एनएच से होकर नहीं गुजर सकते है, उन्हें ऑफिस में ही रुककर ड्यूटी करने का निर्देश है।