बेटी से मिलने से जा रही मां की हादसे में मौत
मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के गौरडीह गांव के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। थानाक्षेत्र के गौरडीह गांव के पास मंगलवार सुबह बेटी से मिलने जा रही एक 70 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी गुलता देवी (70) पत्नी रुपई मंगलवार को क्षेत्र के ही सोनौली गांव में अपनी बेटी के घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के ही गौरडीह गांव के पास पहुंची थी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी मिश्रौलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि लाश को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गुलता देवी के बेटे कपिलदेव की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और जिस वाहन से दुर्घटना हुआ है, उसकी तलाश की जा रही है।