फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लेने गए शख्स की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान लेने गए शख्स की हादसे में मौत
विज्ञापन

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर सड़क हादसे में घायल हुए शख्स की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के मटियार उर्फ भुतहवा के रहने वाले 60 वर्षीय मो. हई शुक्रवार देर शाम बकरीद के लिए सामान खरीदने तुलसियापुर चौराहे पर गए थे। वह मुख्य चौराहे पर स्थित मंदिर के पास पहुंचे थे कि बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। उन्हें सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर गोरखपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ढेबरूआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें