फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में जीप खाई में गिरी, तीन की मौत चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

बेकाबू जीप खाई में गिरी, तीन की मौत व चार जख्मी
नेपाल के सुर्खेत जिले के गालछेनामा के निकट हुई दुर्घटना
हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य में जुटी नेपाल पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के सुर्खेत जिले के गालछेनामा के पास बुधवार को सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गहरी खाई में चली गई। इस हादसे में जीप सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नेपाल के दैलेख जिले के धर्म पोखरा से सुर्खेत जिले में बुधवार को सवारी से भरी जीप निकली थी। बताया जा रहा है कि वह बीरेंद्र नगरपालिका 15 गालछेनामा के पास पहुंची थी कि वह अनियंत्रित होकर चार सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बाके जिले के बैजनाथ गांवपालिका वार्ड नंबर 3 निवासी 42 वर्षीय खड़ग बहादुर बीसी, उनकी पत्नी 39 वर्षीय गोमा बीसी व 50 वर्षीय देव बहादुर खड़का की मौत हो गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सुर्खेत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी रविरावल ने बताया कि दुर्घटना हुई है, जिसमें तीन की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें