बाइकों की टक्कर में पांच लोग जख्मी
भनवापुर ब्लॉक के सामने हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के भनवापुर ब्लॉक के सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पांच लोग जख्मी हो गए। उन्हें भनवापुर पीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी सरोज गुप्ता (35) बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ शोहरतगढ़ गए थे। वहां से घर के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के भनवापुर ब्लॉक के सामने पहुंचे ही था कि सामने से गैस सिलिंडर लेकर आ रहे हरनाखुरी गांव निवासी प्रमोद मौर्य (14) की बाइक से सीधे टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सरोज गुप्ता उम्र (35), रीना (27), प्रिंस (8) पीयूष (9) और दूसरी बाइक सवार प्रमोद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को भनवापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सरोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।