फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

अमहवा बस्तिया गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। कोतवाली क्षेत्र में मोहाना-लोटन मार्ग पर स्थित अमहवा बस्तिया गांव के पास रविवार देर शाम सड़क के किनारे घूम रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के अमहवा बस्तियां गांव निवासी किशोर (38) रविवार देर शाम गांव से मोहाना-लोटन मार्ग पर निकला था। इसी बीच पीछे से आकर एक बाइक सवार ने टक्कर मार कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। किशोर की पत्नी ने मोहाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने एक बाइक का नंबर भी दिया है और उसी पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मोहाना राधेश्याम राय ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें