फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घट रहा नदियों का जलस्तर, कटान का खतरा बरकरार

Sun, 26 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बारिश से उफान पर आई नदियों के जलस्तर शनिवार को नीचे आने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि घटते जलस्तर से कटान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नेपाल समेत जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से राप्ती, बूढ़ी राप्ती समेत अन्य नदियों का जलस्तर शनिवार को घट रहा था और वह खतरे के निशान से नीचे बना हुए हैं। नदियों में आए उफान से अभी तक डुमरियागंज कस्बा के निकट राप्ती नदी किनारे हो रही कटान से 33 हजार वोल्ट बिजली टावर के नदी में समाने का खतरा मंडरा रहा था।
विज्ञापन

उसका क्षेत्र के तिवारीडीह निवासी राधेश्याम आदि का कहना था कि नदी का जलस्तर घटने से अभी तात्कालिक राहत मिली है लेकिन अभी भी बारिश होने से जलस्तर बढ़ने पर कटान और बाढ़ से घिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें