फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी की मुख्य नहर कटी, फसल जलमग्न

विज्ञापन
लोटन क्षेत्र में कटान करती नहर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राप्ती नदी की मुख्य नहर कटी, फसल जलमग्न
विज्ञापन

- लोटन ब्लॉक के डिहुलिया गांव के पास कटी है नहर
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। राप्ती नदी की मुख्य नहर सोमवार को डिहुलिया गांव के पास कट गई। इससे किसानों के सैकड़ों बीघा जलमग्न हो गई है।
क्षेत्र के डिहुलिया गांव के पास से होकर राप्ती नदी की मुख्य नहर गुजरती है। कुछ दिनों से नदी का जलस्तर अधिक था। सोमवार सुबह अचानक नहर कट गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। नहर बंद कराने में हुई देरी होने से लोग घबरा गए थे।
ग्रामीणों ने जेसीबी से नहर को बांधने का प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिली। उसके बाद सूचना सिंचाई विभाग को दी गई। विभागीय अधिकारियों के समय से न पहुंचने से गांव के लोगों ने मेहनत कर पानी के धारा को नजदीक घोघी नदी में गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सपही के प्रधान रत्नेश शुक्ला ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। वहीं, राप्ती मुख्य नहर एवं वितरण प्रणाली कैंपिपयरगंज मुख्य शाखा ड्रेनेज खंड तीन के अवर अभियंता राज किरण मेहरा ने बताया कि नदी कटने के संबंध में जानकारी नहीं है। यदि नहर का कटी है तो व्यवस्था कर बांध दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें