नगर पंचायत बिस्कोहर के काली मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठ पर्व पर हवन पूजन करते श्रद्धाल?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हवन भंडारे के साथ जन्माष्टमी पर्व का समापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर में मनाए जा रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का समापन जन्म के छठे दिन बुधवार को हवन व भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर पंचायत बिस्कोहर में मंदिर जीर्णोद्धार समिति की ओर से चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर पर यादव संघ की ओर से उत्तर यादव डीह स्थित मां काली मंदिर पर व यूथ ब्रिगेड ऑफ इंडिया की ओर से राम जानकी मंदिर पांडेय टोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड के पाठ के आयोजन के साथ छह दिनों तक धार्मिक माहौल में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। बुधवार को सभी पूजा स्थलों पर हवन एवं पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में नगर के साथ देवीपुर, डेगहर, बेलवा, मझौवा, परसोहन, दलपुर आदि गांव के लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। पं. राम अनुज त्रिपाठी, रोहित कसौधन, मनीष जायसवाल, विक्की कौशल, विशाल कौशल, जय विजय गुप्ता, राजू कौशल, विनोद पासवान आदि मौजूद रहे।