सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित सिक्योरिटी एनालिसिस एवं पोर्टफोलियो मैनेजमेंट पांच दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। यह कार्यशाला वित्तीय बाजार की जटिलताओं, जोखिम प्रबंधन, तकनीकी-मूलभूत विश्लेषण तथा पोर्टफोलियो निर्माण की प्रक्रिया को समझाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
पांच दिनों तक प्रशिक्षण कक्षाओं का संचालन शिवम सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वास्तविक बाजार परिस्थितियों पर आधारित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। कार्यशाला के आयोजन में प्रो. सौरभ ने भी छात्रों को जानकारी दी। आयोजन सचिव डॉ. कहकशां खान ने अपनी शैक्षणिक दक्षता और समन्वय कौशल से कार्यशाला को अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया। सह-आयोजन सचिव आलोक पांडेय भी रहे। संवाद