सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया से पल्टादेवी मार्ग पर स्थित मुडिला खुर्द गांव के पास बृहस्पतिवार को पिकअप पर लदा 20 क्विंटल चावल व पांच क्विंटल गेहूं को मंडी सीमित के सचिव रामजी यादव ने टीम के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में चालक द्वारा गेट पास व किसी प्रकार कागजात नहीं दिखा पाने के कारण चावल व गेहूं को सीज कर अर्थदंड लगाकर कार्रवाई की। उसके बाद कार्रवाई कर चावल व गेहूं को सीज करके 10,065 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। संवाद