डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धान क्रय केंद्र बंद होने से बढ़ी परेशानी
- दो वर्ष पूर्व बेवां में संचालित केंद्र को कर दिया गया है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवां चौराहे पर संचालित धान क्रय केंद्र को बंद होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपज बेचने के लिए किसानों को 13 किमी दूर दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ता है।
बेंवा चौराहे पर संचालित धान क्रय केंद्र को दो वर्ष पहले बंद करके शाहपुर मंडी समिति में स्थानांतरित कर दिया गया है। किसान अच्छे दाम व सहूलियत के चलते सरकारी धान के केंद्र पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं लेकिन क्रय केंद्र न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के किसान मुनव्वर हुसैन, मो. फारुख, वारिस अली आदि ने बताया कि पहले हम लोग अपना धान बेंवा चौराहे पर आसानी से ले जाकर बेच दिया करते थे। मगर दो वर्ष पूर्व क्रय केंद्र को 13 किमी दूर ले जाकर स्थापित कर दिया गया। मजबूरन बिचौलियों को उपज बेचना पड़ता है।