बांसी। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की आवश्यक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसी में 20 जून को सुबह11 बजे बुलाई गई है। मुख्य अतिथि चंद्रिका प्रसाद वर्मा जनपदीय महामंत्री जनपद महाराजगंज मौजूद रहेंगे। बैठक में दिवंगत पूर्व अध्यक्ष राम शंकर यादव की स्मृति में शोक सभा की जाएगी। यह जानकारी देते हुए संगठन के जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार ने समस्त शिक्षकों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है। संवाद