फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रादेशिक शैक्षिक समागम में तीन शिक्षक सम्मानित

Mon, 17 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन विमर्श कार्यशाला का आयोजन पीयन नेशनल पब्लिक स्कूल कुशीनगर में आयोजित किया गया था। इसमें बेसिक शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेश भर के शिक्षक, मिशन शिक्षण संवाद की टेक्निकल टीम एवं समस्त जिला एडमिन को भी आमंत्रित किया गया। जिले से विनोद कुमार पांडेय, अनुराग कुमार को अनमोल रत्न के रूप में सम्मानित किया गया। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन दयाशंकर पांडेय को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, बीईओ अशोक सिंह एवं राम कुमार सिंह ने सम्मानित किए गए शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें