फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गाजे-बाजे के साथ हुई सेवानिवृत्त शिक्षिका की विदाई

Tue, 31 Mar 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बचड़ा-बचड़ी में तैनात प्रधानाध्यापिका मिथिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को शिक्षकों और छात्रों ने विदाई समारोह आयोजित किया। परिजनों ने शिक्षिका को गाजे-बाजे के साथ अहिरौली गांव में घर तक लेकर पहुंचे, जहां पर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीसी एमडीएम धर्म प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक सेवाकाल से भले ही सेवानिवृत्ति हो जाते हो। वह शिक्षण कार्य से हमेशा जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनय कांत मिश्र ने किया। इस दौरान डाॅ. दिनेश यादव, शिक्षक दिव्यांशु यादव, विभा चतुर्वेदी, उषा यादव, शैलेंद्र कुमार, श्याम लता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें