फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम ने किया रावण का वध, देवताओं ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। पड़ियापार गांव स्थित शिवमंदिर पर चल रहे 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का सोमवार को पूर्णाहुति हुआ। महाप्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्यलाभ अर्जित किया। रामलीला मंडली के कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पड़ियापार गांव में चल रहे 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का सोमवार को पूर्णाहुति हुआ। महाप्रसाद में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था की भींड उमड़ी। महाप्रसाद ग्रहण कर लोगों ने पुण्यलाभ अर्जित किया।
रामलीला मंडली के कलाकारों ने अपने मंचन में दिखाया कि समुद्र पर विशाल सेतु बांधकर राम, वानरों की विशाल सेना के साथ लंका पहुंचे। युद्ध शुरू करने से पहले राम ने अंगद को शांतिदूत बनाकर भेजा रावण के पास भेज कर रावण को एक और मौका दिया। लेकिन, अभिमानी रावण नहीं माना। एक-एक कर उसके सारे योद्धा मारे गए। अंत में अधर्मी रावण का वध कर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने धर्म ध्वज को फहराया। आकाश से देवताओं ने पुष्पवर्षा कर शंखनाद किया। दर्शकों ने जयश्रीराम का जयघोष किया। इससे पंडाल गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने महायज्ञ के सफल समापन पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें