फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेंगे सभी देयक, सम्मान समारोह भी होगा

Mon, 16 Oct 2023 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थ नगर। अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को उसी दिन सम्मान समारोह करके सभी देयकों का भुगतान किया जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष, विभागों, निगमों, बोर्ड, आयोगों संस्थानों व उपक्रमों के कार्यालयों, मंडल अथवा जनपद स्तर कार्यालयों में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने की तिथि पर सम्मान समारोह कर उसी दिन सभी देयकों का भुगतान किया जाएगा। इस पत्र के मिलने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की। राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने कहा कि आदेश स्वागत योग्य है। इससे निश्चित ही सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने देयकों के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें