सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद की वोटर चेतना अभियान मंडल कार्यशाला में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदाता बढ़ाने का मूल मंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जो 18 वर्ष के ऊपर हो गए हैं, उनको जोड़ने के साथ ही साथ जिन लोगों का नाम किसी कारण बस छूट गया है, उन लोगों के नाम को भी बूथस्तर पर लगकर बीएलओ के माध्यम से बढ़वाने के लिए कहा गया। इस दौरान कन्हैया पासवान, दीपक मौर्य, फतेबहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत जायसवाल, देवेन्द्र मिश्रा अर्चिष्मान मिश्रा आदि मौजूद रहे।