फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर गूंजा, करो योग, रहो निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर गूंजा, करो योग, रहो निरोग
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत हुए योगाभ्यास कार्यक्रम
अधिकांश ने अपने-अपने घर पर ही योग कर दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना महामारी के बीच सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम योग फार वेलनेस रखी गई थी, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित रहा। इस मौके पर कोविड-19 का अनुपालन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। अधिकांश ने अपने-अपने घरों पर ही योग किया।
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित योग कार्यक्रम में संघ के विभाग प्रचारक तुलसी राम, नगर प्रचारक विनय, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, फतेह बहादुर सिंह, दीपक मौर्या मुख्य रूप से उपस्थित थे। नगर स्थित आवास पर सांसद जगदंबिका पाल ने योग किया। इटवा के विधायक और बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी अपने आवास पर योग किया। डीएम दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने अपने-अपने आवास पर योग किया। परसा शाह आलम में श्याम नारायन मौर्य भी पत्नी के साथ योग किया। खेसरहा में शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने सहभागिता किया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने योग गुरु सालिग राम चौधरी के नेतृत्व में योग किया। पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव निवास स्थान ग्राम सेमरी में योग किया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक त्रिलोकपुर एसओ रणधीर मिश्र के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राम सुरेश सिंह ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को योग आसन कराए। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पालिका कार्यालय में ईओ अरविंद कुमार, सभासद रामगोपाल अग्रहरि, रामकुमार, अमरेंद्र कुमार ,गणेश दत्ता आदि ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विवि के प्रशासनिक भवन परिसर में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूर्णता पालन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे, कुलसचिव राकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ. प्रकाश नाथ त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अखिलेश दीक्षित, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. हृदय कांत पांडेय, डॉ. अमित साहनी, डॉ. देवबक्स सिंह, डॉ. अवनीश प्रताप सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें