व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का लिया संकल्प
सिद्धार्थनगर। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक हुई। इस दौरान संगठन के प्रथम स्थापना दिवस पर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने से लगायत मान-सम्मान बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
नगर स्थित अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर प्रथम स्थापना दिवस के मौके पर जिलाध्यक्ष तजिंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने की अपेक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश महासचिव एवं जिले की प्रभारी चंद्रप्रभा पांडेय की अगुवाई में जल्द ही व्यापारी समाज अंगड़ाई लेगा। जिले में संगठन को विस्तार दिया जाएगा। तहसील स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याएं एकत्र की जाएंगी।
उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से पैरवी की जाएगी। कहा कि व्यापारी समाज के मान-सम्मान और अधिकारों को देने में कोताही करने वालों के खिलाफ निर्णायक संषर्ष होगा। अंत में स्थापना दिवस पर व्यापारी हित को लेकर जल्द ही महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर सोनू राजभर, सुड्डू यादव, उदय सिंह, मो. आरिफ, शाहिद, मोनू गुप्ता, कौशल चौबे, बंटी साहू, विक्की गुप्ता, गोल्डी सिंह, मनोज कसौधन, अनिल कसौधन, रवि शर्मा, सत्येंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र कसौधन, आशीष कसौधन आदि की उपस्थिति रही।