फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारिवारिक विवादों को अधिक से अधिक निस्तारित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रमेश चंद्र ने 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक निस्तारित किए जाने के संबंध मेंं बुधवार को प्री-ट्रायल बैठक की। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को निस्तारित किए जाने पर बल दिया।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय के परामर्शदाता एवं मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थों से अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 84 वादों को चिह्नित किया गया है, एवं अगली प्री-ट्रायल बैठक छह जुलाई में उपस्थित होने के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किए जाने के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया।
बैठक में एडीजे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी व परिवार न्यायालय के परामर्शदाता एवं मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें