फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बालिका को अगवा करके दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म के आरोपी को इटवा पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर एक युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पॉक्सो, अपहरण सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। लड़की के मिलने और मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। बुधवार सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के शाहपुर तिराहा के पास मौजूद है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई। यहां से आरोपी शिवा चौहान निवासी धौरहरा मय परसादी खास थाना इटवा को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें