फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरजीआरएस पर आईं शिकायतों का तेजी से करंे निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सीडीओ ने फरियादियों की शिकायतों, समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। समाधान दिवस में 34 मामलों में से मौके पर तीन का निस्तारण कर दिया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि आने वाली शिकायतों और आरजीआरएस पर प्राप्त होने वाले मामलों का तेजी से निस्तारण किया जाए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त न की जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय सीमा में सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा किया जाए। मामलों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। समाधान दिवस में पेश हुए 34 मामलों में राजस्व विभाग के 20, पुलिस विभाग के 10, विकास विभाग के एक तथा अन्य विभाग के तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें राजस्व विभाग से संबंधित तीन मामले का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजेश कुमार, रवि यादव, विष्णु सिंह, कुमार कार्तिकेय मिश्र, डाॅ. विनोद मणि त्रिपाठी, अशोक सिंह, सचिन पटेल, लालकृषण श्रीवास्तव, अजय पाठक आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें