फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कटान स्थल पर बचाव कार्य होने से मिलेगी राहत

Thu, 23 Mar 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के कटान स्थल निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक श्यामधनी राही।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कटान स्थल पर बचाव एवं सुरक्षा कार्य होने से लोगों को बाढ़ के समय राहत मिलेगी, साथ ही इससे धार्मिक आस्था के केंद्र जोगमाया मंदिर की भी सुरक्षा होगी। ये बातें, विधायक श्यामधनी राही ने बूढी राप्ती नदी के बांये तट पर स्थित लखनापार बैदौला बांध पर स्थित जोगिया कटान स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से जोगिया, लखनपारा, हरैया, सिरसिया आदि कई गांवों की बाढ़ से सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कटान स्थल पर कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य तथा तटबंध पर खड़ंजा लगाए जाने के कार्य के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा। विधायक ने तटबंध पर आवागमन दुरुस्त रखने के लिए लगवाए गए खड़ंजा कार्य का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राजकिरन नेहरा, सहायक अभियंता वैभव पांडेय, अवर अभियंता संजय कुमार व अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें