उसका बाजार। मंडलायुक्त बस्ती के फर्जी हस्ताक्षर से सीबीएसई बोर्ड की मान्यता लेेने के मामले में बृहस्पतिवार को उसका थाने में दो प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच की शुरू कर दी है।
उसका थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले संचालित सीबीएसई बोर्ड के कुछ स्कूल के मालिक मान्यता के लिए उच्चाधिकारियों के हस्ताक्षर से फर्जी अभिलेख तैयार किया था। हस्ताक्षर भी मंडलायुक्त का था। इस मामले की शिकायत हुई थी। मामले की जांच कराई गई तो सही पाया गया। इसके बाद बस्ती मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्रनाथ सिंह की तहरीर पर एसआर नेशनल स्कूल सोहांस के प्रबंधक सुखराम और सेंट्रल एकेडमी पकड़ी के प्रबंधक के खिलाफ उसका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में एसओ उसका दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।