सर्वत्र लहराया तिरंगा, याद आए आजादी के दीवाने
पुलिस लाइंस में विभागीय झांकियां निकाली गईं, रंगारंग कार्यक्रम रहे आकर्षण के केंद्र
सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में सभी ने पढ़ा राष्ट्रीय संकल्प का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में सर्वत्र तिरंगा लहराया। इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर ध्वज फहराया गया। बाद में सभी कर्मियों, सहयोगियों को राष्ट्रीय संकल्प का पाठ पढ़ाया गया। पुुलिस लाइंस में रंगारंग कार्यक्रम समेत विभागीय झांकियां आकर्षण की केंद्र बनी रहीं।
कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम ने तिरंगा फहराया। सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया गया। एडीएम सीताराम गुप्ता, एसएलओ उमेश निगम, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुुमार समेत कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही। उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम सेविका सुनीता एवं लक्ष्मी ग्राम भूपतजोत, आयुष्यमान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. चंद्रेश उपाध्याय एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके कटियार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइंस में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, द्वितीय पुरस्कार रॉयल डांस एकेडमी तथा तृतीय पुरस्कार स्टेप्स डांस क्लासेज को दिया गया। परेड में प्रथम स्थान एसएसबी की टोली को, द्वितीय स्थान टोली नंबर प्रथम, तृतीय स्थान महिला टोली को प्राप्त हुआ। विधायक श्यामधनी राही, अमर सिंह चौधरी, जिला जज प्रेम नाथ, डीएम दीपक मीणा, एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने झंडा फहराया किया। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सत्यानंद पांडेय ने झंडा फहराया किया। सांसद जगदंबिका पाल, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, बालिका वर्ग की प्रधानाचार्य अंजू चौहान उपस्थित थीं।
सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विकास भवन पर सीडीओ पुलकित गर्ग, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, उद्यान कार्यालय पर पीएन राम, बेसिक शिक्षा पर बीएसए राजेंद्र सिंह, डीआईओएस दफ्तर पर अवधेश नारायण मौर्या, सीएमओ कार्यालय पर डॉ. आईवी विश्वकर्मा, जिला अस्पताल पर डॉ. आरके कटियार, कृषि भवन पर एलबी यादव, डीएसओ दफ्तर में बृजेश मिश्रा ने किया। इसके अलावा सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, सिटी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, नवीन मांटेसरी हाईस्कूल, उदयराज पब्लिक स्कूल मधवापुर, बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय आदि में भी झंडा फहराया हुआ।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस
स्कूलों में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम में लोटपोट हुए दर्शक
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 72वें गणतंत्र दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम समेत विचार गोष्ठियों में देशभक्ति की बयार बही।
बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील कार्यालय में एसडीएम जग प्रवेश, नगर पालिका में अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, विकास खंड में बीडीओ सुशील पांडेय ने ध्वज फहराया । कस्बे में स्थित अन्य सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में भी झंडा फहराया गया। नगर की सफाई में विशेष योगदान देने वाले और उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी, ईओ अरविंद कुमार भी उपस्थित थे। धेंसा प्रतिनिधि के मुताबिक जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में प्रबंधक डॉ. सच्चिदानन्द मिश्र ने झंडा फहराया। संचालन अध्यापक सच्चिदानन्द शुक्ल ने किया। भारतभारी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत भारत भारी में प्रभातफेरी निकाली गई। बढ़नी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक के परिसर में सांसद जगदंबिका पाल ने गरीबों में कंबल वितरित किया। मन्नीजोत प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी भनवापुर में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्या ने झंडा फहराया। अस्पताल में डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा, बाल विकास कार्यालय पर सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह, विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा और बीडीओ धनंजय सिंह ने झंडा फहराया।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील मुख्यालय पर एसडीएम त्रिभुवन, खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ सुशील अग्रहरि, लेखपाल संघ भवन पर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीओ आफिस पर उमेश शर्मा, थाने पर इंस्पेक्टर केडी सिंह, रजिस्ट्री ऑफिस पर राजकुमार अग्रहरि, आपूर्ति कार्यालय पर विजय प्रकाश सहाय, बीआरसी पर बीईओ श्याम प्रताप सिंह ने झंडा फहराया। पीपुल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुंवर आनंद सिंह ने तिरंगा फहराया । बैदौलागढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गौरी शंकर त्रिपाठी, पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक कलीम अंसारी ने झंडा फहराया। बिस्कोहर एवं पकड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में तहसीलदार अरविंद कुमार, सीओ कार्यालय में सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक कार्यालय बीडीओ सतीश कुमार पांडेय ने झंडा फहराया। ककरहवा प्रतिनिधि के मुताबिक एसएसबी सीमा चौकी, सीमा शुल्क कार्यालय पर डॉ. केएस श्रीवास्तव, मानव सेवा संस्थान कार्यालय पर एसएसबी के निरीक्षक केपीएम व्यंजिनाथन ने झंडा फहराया । उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष पुनीता यादव, गांधी चबूतरा रेहरा बाजार पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव, किसान इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में प्रबंधक कमलेश चंद पांडेय, ब्लॉक पर प्रमुख राजमती देवी, बीआरसी पर महेंद्र प्रसाद, सीएचसी पर अधीक्षक अविनाश चौधरी, थाना परिसर ने प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह यादव ने झंडा फहराया। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख सजलैन निशा, बीडीओ राम विलास राय, कोतवाली में इंस्पेक्टर राम अशीष यादव, सीएचसी में अधीक्षक अमित कुमार चौधरी, एसबीआई में प्रबंधक ने झंडा फहराया । शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील कार्यालय पर एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख नीलिमा सिंह, बीआरसी कार्यालय पर बीईओ अभिमन्यु, थाना शोहरतगढ़ में एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ कार्यालय पर सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, शिवपति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा, शिवपति पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर शोहरतगढ़ में विद्यालय के अध्यक्ष राममिलन त्रिपाठी ने झंडा फहराया । सोहास प्रतिनिधि के मुताबिक सोहास जनूबी टोला ऊंचहरिया के स्थित स्वर्गीय छब्बू प्रसाद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल प्रियंका वर्मा ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया ।
अभाविप ने निकाली तिरंगा यात्रा
लोटन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला संयोजक नित्यानंद शुक्ल, जिला संगठन मंत्री आकर्षक मिश्र, अभिषेक सिंह, आलोक सिंह, अनुराग कसौधन, सजल सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, अखिलेश, रूदल शर्मा, दिनेश पांडेय, जगदीश, गोविंद सहित तमाम लोग शामिल रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों, एनसीसी कैडेट की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के आयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन पांडेय, राहुल यादव, मंजर हुसैन ने तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
चंद्रशेखर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया
बांसी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तेजगढ़ गांव में चंद्रशेखर आजाद पार्क में एकत्र होकर मनाया। मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, अनिल मौर्या, लक्ष्मण चौधरी, हरीश चंद्र, उपेंद्र यादव, मो. मुनीफ खान, सूर्य नरायन यादव, अरविंद कुमार चौधरी उपस्थित थे ।
जवान को मिला वायु सेना मेडल
इटवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम हटवा निवासी और भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट के रूप में सेवारत ग्रुप कैप्टन अजय कृष्ण मिश्र को वायु सेना मेडल और इटवा थाने में तैनात हेड मुहर्रिर अजय कुमार द्विवेदी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को लेकर पुलिस महानिदेशक की ओर से अलंकृत किया गया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के हाथों मिला है।
फोटो-
जश्ने हिंदुस्तान मुबारक हो यारों
कपिलवस्तु में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
बेहतरीन रचनाओं की प्रस्तुति से झूमे श्रोता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जश्ने हिंदुस्तान कवि सम्मेलन, मुशायरे में जिले के सुविख्यात रचनाकारों ने देशप्रेम, भाईचारा, एकता और प्रेम, शृंगार आदि विविध रसों की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
कपिलवस्तु स्थित होटल शाक्य के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के युवा कवि संघ शील झलक ने शुरुआत करते हुए कई बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत कीं। झलक की रचना इक क़लम संग तस्वीर लेकर तेरी, नाम लिख-लिख तेरा मैं जगा रात भर सुनकर युवा श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। युवा कवि शिवसागर सहर ने अपनी बारी में श्रोताओं को देशप्रेम का संदेश देते हुए कहा मेरे दिल की यही तमन्ना है, सबके हाथों में बस तिरंगा हो पढ़ी। कवि एवं इंसपेक्टर ओमप्रकाश गौतम ने जहां के मुल्कों में सबसे अच्छा वतन है अपना, विधान अपना जैसी रचना के माध्यम से भारतीय संविधान का यशगान करते हुए खूब तालियां बटोरीं। संचालन कर रहे शायर नियाज कपिलवस्तुवी ने जश्ने हिंदुस्तान मुबारक हो यारों, जन गण का जयगान मुबारक हो यारों, पढ़ा। उन्होंने अपने चुटीले अंदाज से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। नाट्यकर्मी मुनीश ज्ञानी सहित स्थानीय कवि अताउल्लाह खां और मौलाना अमीरूद्दीन ने भी खूबसूरत कलाम पेश किए। बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने कार्यक्रम भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने एक गीत प्रस्तुत किया। अंत में आयोजक शफ़ीकुर्रहमान राजू तथा नरसिंह चौधरी ने सभी कवियों और श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान अजीजुद्दीन, डीएन कसौधन, अब्दुल सलाम, राकेश यादव आदि उपस्थित थे।