फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आज, रंगारंग कार्यक्रम होंगे

Wed, 25 Jan 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास करते किड्स किंगडम स्कूल के बच्चे।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रशासनिक अमला व विद्यालयों ने गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारियों का पूरा कर लिया है। बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों को सभी अंतिम स्वरूप देने में जुटे रहे। पुलिस लाइन में रंग-रोगन पूरा कर लिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में भी ध्वजारोहण की तैयारी की गई। बाजारों में लोगों ने कपड़े के झंडे व बैनर की खरीदारी की। नगर के सिद्धार्थ तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, मालगोदाम रोड पर झंडा व बैनर की दुकानें सज गई।
विज्ञापन

बच्चों ने जमकर छोटे झंडों की खरीदारी किया। संस्थाओं ने कपड़े के बड़े झंडे व बैनर को खरीदा। पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया गया। परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल के बाद पुलिस जवान ग्राउंड को दुरुस्त करने में लगे रहे। एसपी राकेश शंकर के अनुसार सुबह 9.30 बजे मुख्य अतिथि डीएम सूर्यपाल गंगवार झंडारोहण करेंगे।
परेड की सलामी लेने के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेंगे। जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि पुलिस लाइन कार्यक्रम से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम सूर्यपाल गंगवार ध्वजारोहण करेंगे। कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति श्रद्धा व निष्ठा की शपथ भी दिलाएंगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद छात्र व छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे। जीजीआईसी तेतरी बाजार में छात्राओं ने कार्यक्रम की तैयारियां की। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल व सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। बर्डपुर ब्लाक परिसर में प्रभारी बीडीओ संतोष कुमार सिंह, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र पटेल झंडारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें