फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तटबंध पर धीमा काम देख फटकार, सुस्त ठेकेदार को नोटिस

Wed, 10 Jun 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। लखनापार-बेदौला तटबंध पर कटावरोधी कार्य की धीमी प्रगति मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जबकि जोगिया स्थित बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर राहत व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम भुतहिया के पास तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर कार्य की प्रगति मात्र 45 प्रतिशत मिली जबकि इसे पांच जुलाई तक पूरा किया जाना है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
इसके बाद उन्होंने महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोगिया स्थित बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। तहसीलदार नौगढ़ ने बताया कि बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों के ठहरने और भोजन के लिए यहां व्यवस्था की जाती है। डीएम ने निर्देश दिया कि राहत शिविरों की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि आपदा के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें