बांसी। तहसील कार्यालय में शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम परीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने डमी मतदान किया। वीवीपैट के माध्यम से वोट की पुष्टि भी की गई।
विज्ञापन
डमी मतदान के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाला। इसके बाद वीवीपैट पर्ची से मतदान की पुष्टि की गई। सभी प्रतिनिधियों ने देखा कि उन्होंने जिस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था, वोट उसी को मिला है।
एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने आमजन से अभियान में प्रतिभाग करने और अपनी शंकाओं का समाधान कराने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार रामनरायन वर्मा, तहसीलदार न्यायिक कृष्ण मोहन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद