फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को तीन और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इन्हें आइसोलेट करा दिया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई। कई दिनों के बाद एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मिले। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि कोरोना का संक्रमण एक अब फिर बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी नमूने लिए गए। वहीं पहले से संक्रमित एक मरीज स्वास्थ्य हो गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें