फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पकड़ी-देवकलीगंज संपर्क मार्ग की मरम्मत शुरू

Thu, 13 Aug 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी लगाकर पकड़ी चौराहे पर काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने 12 अगस्त के अंक में भी सड़क की बदहाली और निर्माण शुरू नहीं होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। करीब पांच किलोमीटर संपर्क मार्ग की हालत लंबे समय से खराब थी। सड़क के बीच जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें