फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर जो कमियां हैं, उसे सेक्टर मजिस्ट्रेट रिपोर्ट में करें दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बूथों पर जो कमियां हैं, उसे सेक्टर मजिस्ट्रेट रिपोर्ट में करें दर्ज’
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर )। विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के गांवों में अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों की तैयारी को लेकर एसडीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बूथों से संबंधित आधारभूत सुविधा, रूट और बूथ क्षेत्र के संवेदनशीलता का परीक्षण कर आख्या देने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बूथों पर मतदाताओं को मिलने वाली सहूलियत के अलावा दिव्यांगों को देखते हुए रैंप आदि की सुविधा पर फोकस किया। कहा जहां जो कमियां हैं, उसे सेक्टर व पुलिस मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट में दर्ज करेंगे। बिन्दुवार जानकारी उन्हें देनी है। इस दौरान तेज प्रताप यादव, निलेश कुमार, फजलुर्रहमान, राकेश मौर्य, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें