फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश, गांव से शहर तक पानी ही पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आफत की बारिश, गांव से शहर तक जलभराव
विज्ञापन

दो दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन पर असर
अधिक बारिश होने से धान की फसलें भी डूबीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बारिश अब आफत बन चुकी है। गांव से शहर तक जलभराव नजर आ रहा है। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आमजन जीवन पर बुरा असर पड़ने लगा। बारिश से जहां लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं, वहीं किसानों के लिए भी बारिश बड़ी मुसीबत बन चुकी है। रोपाई के बाद से धान की फसल डूब गई है, जो अब गलने होने की कगार पर पहुंच गई है। मानसून के सक्रिय होने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। कभी बूंदाबादी तो कभी तेज बारिश लगातार हो रही है। पिछले दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे एक बार फिर आमजन जीवन पर बुरा असर दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की भोर में हुई बारिश से गांव से शहर तक जलभराव दिखने लगा है। सड़क के गड्ढ़ों में पानी भर गया है, कीचड़ तो पहले से ही मुसीबत बनी हुई है। बारिश ने सबको परेशान करके रख दिया है। दो दिनों के बीच हुई बारिश से नगर के गोबरहवा बाजार जाने वाली सड़क पानी और कीचड़ से डूब गई। यहां आना-जाना मुश्किल दिखा। इसी प्रकार नवीन मंडी स्थल बारिश से सड़क डूब गई। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे आगे थरौली गांव नजारा कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां पूरी सड़क पानी में डूबी हुई थी। लोग पानी से गुजरते हुए देखे गए। गांव के उमेश कुमार, मोहित, राजन ने बताया कि जब भी बारिश होता है यही हाल रहता है। पानी से गुजर कर जाना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं। बारिश के बाद आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। वहीं गांव बर्डपुर क्षेत्र के किसान नदीम खान, परमेंद्र यादव, मोहन प्रसाद ने कहा कि यह बारिश फसल के लिए अब काल बन चुकी है। एक बार डूबा तो कुछ धान सड़ गया था। दोबारा रोपाई की तो दो दिन से हुए बारिश में फिर फसल डूब गई है। बारिश किसानों पर आफत बनकर बरस रही है। किसान हर बार प्रकृति की मार से टूट जाता है। अब कुछ नहीं बचने वाला है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि रोपाई के बाद हो रही लगातार बारिश से निचले इलाके का धान डूबा है। शासन के निर्देशानुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कीचड़ से सनी सड़कें बनी परेशानी का केंद्र
गांव की सड़कें बारिश के बाद कीचड़ से सन गई हैं। सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे आवागमन में और दिक्कत हो रही है। कीचड़ के कारण लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कीचड़ के कारण गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें