देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नारंगी-गोरखपुर-नारंगी के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन देवरिया सदर, सीवान और छपरा होते हुए संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05633 नारंगी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 02 अप्रैल से 28 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी (गुवाहाटी) से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए अगले दिन 13:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05634 गोरखपुर-नारंगी स्पेशल 03 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 16:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कोचबिहार, रंगिया, कामाख्या और गुवाहाटी के रास्ते अगले दिन 21:40 बजे नारंगी पहुंचेगी। ने बताया कि इस विशेष ट्रेन का कुल 9 फेरों के लिए संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच शामिल होंगे।