फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : अलग हुई मेडिसिन की ओपीडी

Fri, 06 Jun 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में संचालित मेडिसिन की ओपीडी को शुक्रवार से मेस के पास कर दिया गया है। इससे अब मेडिसिन विभाग में आने वाले मरीजों को डॉक्टर से दिखाने के लिए असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग सांस, अस्थमा, बुखार, जुकाम सहित अन्य कई प्रकार के बीमारी के 200 से अधिक मरीज प्रतिदिन इलाज करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए मेडिसिन की ओपीडी को सर्जरी व ऑर्थोपेडिक से अलग कर दी गई है। इससे मरीजों को अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं ओपीडी कक्ष के साथ बड़ा हॉल होने से मरीजों को लंबी लाइन की जगह बैठकर आसानी से इलाज करवाने का मौका मिलेगा।
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि जगह कम होने से पहले वाले स्थान पर असुविधा होती थी, लेकिन अब मरीजों को खड़ा होकर घंटों अपने बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही कुर्सियां रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें