फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के भूकंप पीड़ितों को भारत ने भेजी सहायता सामग्री

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल के पश्चिमी जाजरकोट में भूकंप से हुई जनहानि के बाद भारत ने 16 करोड़ रुपये की आपातकालीन राहत सामग्री की पहली खेप सौंपी है। नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल सरकार के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का को राहत सामग्री सौंपी।
भारतीय वायु सेना की एक विशेष सी-130 उड़ान से 11 टन से अधिक आपातकालीन राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत सामग्री में प्रभावित लोगों के लिए चिकित्सा उपकरण के अलावा तिरपाल, कंबल और स्लीपिंग बैग के अलावा आवश्यक दवाएं और पोर्टेबल वेंटिलेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राजदूत ने बताया कि एक पड़ोसी व मित्र देश के नाते भारत भूकंप पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को एक अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें