फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से राहत, आज भी छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर बारिश के दौरान ​भीगकर आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उमस भरी गर्म हवाओं और भीषण गर्मी के प्रकोप से अब हर कोई परेशान है। रात में हवाएं ठप होने से लोगों को सुकून नहीं मिल रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार की दोपहर को लगभग 30 मिनट तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन उमस बरकरार है।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही तेज धूप खिल गई। धूप खिलने से हर किसी को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी व गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। सुबह सात बजे से ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते शहर के मार्गों पर आवागमन काफी कम हो गया। राहगीरों से लेकर घरों, बसों, ट्रेनों और दुकानों में बैठे लोग परेशान दिखे। 10:00 बजे के बाद से ही लोग घरों से बहुत जरूरी होने पर ही चेहरे को पूरी तरह से कपड़ों से ढक कर ही निकलते दिखे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक हुई बारशि से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन इससे उमस और भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि नौतपा चल रहा है, इससे अभी उमस से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को भी बादल छाया रहेगा, लेकिन उमस का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें