संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिन में निकल रही धूप भले ही राहत दे रही, पर शाम होते ही गलन बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ जा रही हैं। मौसम में आए इस बदलाव से जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है, जबकि मौसम विभाग आगे भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।
कई दिनों से खिल रही धूप अब लोगों को दिन में छा रही धुंध व गलन से राहत दे रही है, जिससे हर कोई कड़ाके की ठंड से निजात पा गया है। दिन में लगभग आठ से 10 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही है। वहीं सुबह व शाम की ठंड लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। ऐसे में लोगों को थोड़ी सी भी लापरवाही बीमार बनाने के लिए काफी है।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान स्थिर होने और पछुआ हवा तेज गति से चलने की वजह से किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं। त