फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : पेट्रोल पंपों पर खत्म हो गई भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। ईंधन की किल्लत के बीच तेल की कालाबाजारी और तस्करी बढ़ने के कारण पटरी से उतरी व्यवस्था अब सामान्य होने लगी है। बुधवार को क्षेत्र के पंपों पर सन्नाटे जैसी स्थिति देखने को मिली। जरूरत के अनुसार पहुंचने वाले लोगों को आसानी से तेल उपलब्ध हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने क्षेत्र के दर्जनों पंपों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया। जिसमें किसी भी पंप पर भीड़ नहीं नजर आई। सभी पंपों पर राहगीर एवं अन्य जरूरतमंद ही ईंधन की खरीदारी करते पाए गए, जिन्हें आसानी से डीजल और पेट्रोल भी मुहैया हुआ।
अधिकारियों ने पंप स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कहीं भी नियम के विपरीत ईंधन की बिक्री हुई तो पंप और उसके संचालक के विरुद्ध निश्चित रूप से विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके जिम्मेदार पंप संचालक स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें