फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रिकेट में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हराया

विज्ञापन
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में शील्ड के साथ विजेता टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
क्रिकेट में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हराया
विज्ञापन

धेंसा। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में आयोजित इंटर हाउस कंपटीशन में रविवार को रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हरा दिया। समापन समारोह में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीनहाउस ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए। इसमें अंश श्रीवास्तव ने नाबाद 42 रन, सागर सोनी ने 18 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड हाउस की टीम ने 9 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आमद ने 57 रन, नौशाद खान ने नाबाद 36 व अनुराग सिंह ने नाबाद 28 रनों की पारी खोली।
विज्ञापन

सीओ सदर अखिलेश वर्मा, उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम, नेपाल टीम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी बशीर अहमद की उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मैनेजर बीवी राय, डायरेक्टर सौरभ राय, संरक्षक डॉ. अमित राय, विद्यालय के प्रधानाचार्य एमडी डोनी, क्रिकेट कोच विवेक मणि त्रिपाठी व सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें