फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिक्रूट आरक्षियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

Thu, 13 Aug 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइंस में व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों के साथ की गोष्ठी
विज्ञापन

- जनता से शालीनता और संवेदनशीलता से व्यवहार करने के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने आरक्षियों को पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों, कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों की जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को फील्ड में ईमानदारी और निष्ठा के साथ लागू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील व्यवहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। आरक्षियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि फील्ड में कार्य करते समय जनता के साथ शालीनता और संवेदनशीलता से व्यवहार करें। इस दौरान प्रशिक्षण अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें