फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बड़े मंगल पर सुंदरकांड का पाठ, जगह-जगह लगे भंडारे

Tue, 16 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर डुमरियागंज नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय तथा कादिराबाद रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा कार्यालय में कर्मयोगी परिवार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। पाठ समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कादिराबाद रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक परिसर में भी सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हनुमानजी की पूजा के बाद भंडारे का आयोजन: शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड टीचर काॅलोनी शिव मन्दिर, गड़ाकुल व श्रीराम जानकी मंदिर में हनुमान जी को चोला चढ़ाकर फल फूल मेवा आदि अर्पित किया गया। लोक मंगल की कामना के लिए सामूहिक रूप से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में पूरी हलुआ चना का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्याम सुंदर , कृष्ण प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें