बांसी तहसील में अधिकारियों से चर्चा करते मंडलायुक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती मंडल के आयुक्त पीके सिंह ने शनिवार को तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। अफसरों के साथ विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासन की योजनाओं को आम जन तक पूरी पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने लोहिया समग्र गांव संगवा में चौपाल भी लगाई।
शनिवार की शाम तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त पीके सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सरकार संकल्पित है। ऐसा तभी होगा, जब पूर्ण पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए।
अधिकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाएं। पात्र व्यक्तियों को ही लाभ दें। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को कई हिदायत दी।
बैठक में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय, सीडीओ अखिलेश तिवारी, प्रभारी एसपी मंशाराम गौतम, एसडीएम बांसी विनय कुमार पाठक, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए अजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ.राजीव कुमार सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद मंडलायुक्त ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था, बागवानी आदि का जायजा लिया। व्यवस्था से गदगद मंडलायुक्त ने पूर्व एसडीएम योगानंद पांडेय की सराहना की। अन्य अफसरों को उनके प्रेरणा लेने का निर्देश दिया।