फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

826 लाभार्थियों में राशन कार्ड का वितरण हुआ

विज्ञापन
शोहरतगढ़ में बांटे गए राशन कार्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शोहरतगढ़। आदर्श ग्राम पंचायत गड़ाकुल में पूर्ति निरीक्षक संतोष दूबे की अगुवाई में कोटेदार इलताफ हुसैन के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर प्रधान श्याम सुंदर चौधरी ने 826 लाभार्थियों में नए राशन कार्डं का वितरण किया। इस दौरान प्रधान ने कहा कि प्रति यूनिट पांच किलो अनाज लाभार्थियों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं एवं तीन रुपये प्रति किलो चावल का वितरण कोटेदार की ओर से किया जाएगा। सभी लाभार्थियों में कोटेदार शासन के मंशानुसार अनाज का वितरण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर कोटेदार के ऊपर विधिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कोटेदार के मुताबिक अंत्योदय के 126 एवं पात्र गृहस्थी के 700 लाभार्थियों में नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान शीला, वसंती, गीता, राधिका, विमला, विंद्रावती, सुशीला, रामचंदर, चंद्रावती, छोटेलाल, महेंद्र, मोहम्मद रफीक, गंगाराम, परशुराम, अब्दुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें