संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। तहसील क्षेत्र में राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी बहती है। राप्ती नदी बांसी पनघटिया बांध पर कस्बे से सटे बगहवाकोमर गुलहरिया लाला आदि गांव में लगातार कई वर्षों से कटान करते हुए बांध के निकट पहुंच चुकी है।
गांव निवासी इंद्रजीत का कहना है कि गांव के लोग कई वर्षों से सिंचाई विभाग के अभियंताओं से खेत का कटान रोकने की मांग कर रहे थे, तब उनकी किसी ने नहीं सुनी। अब जब नदी खेतों को काटते हुए बांध के निकट पहुंच गई है तब जाकर विभाग जागा है। यही हाल बगहवाकोमर का है।
इजहार खान, रामकरन का कहना है कि यहां भी नदी कई वर्षीय से कटान कर रही है। विभाग के जिम्मेदारों से कटान रोकने की मांग की जाती रही लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब जब नदी बांध के निकट पहुंच कटान करने लगी है तो विभाग अब इसकी रोकथाम के प्रयास में लगा है।
राप्ती नदी से उत्तरी पश्चिमी छोर पर मेचूका गांव के काफी कटान हुई है। यहां नदी तीन सौ बीघा से अधिक खेतों को काटकर बांध के निकट पहुंच गई है।र