फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से टकराती लहरें, दहशत में गुजारते हैं रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती नदी की कटान जारी
विज्ञापन

भरवठिया में कटान की रोकथाम के लिए पहल होगी : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। तहसील क्षेत्र के भरवठिया बाजार गांव के दक्षिण में बह रही राप्ती नदी की कटान बदस्तूर जारी है। इससे आसपास के लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वसीम अहमद ने बताया कि घर के अलावा हमारे पास और कोई जमीन नहीं है। जीवन यापन का मुख्य साधन नदी ही है, जिसमें गर्मी के दिनों में सूखी नदी में तरबूज, खरबूजा, खीरा के साथ हरी सब्जियों की खेती कर लेते हैं। उस्मान अली ने कहा कि बरसात के दिनों में हर वर्ष जिम्मेदार अधिकारी आकर मौके पर आकर उचित व्यवस्था करने का आश्वासन देते, मगर होता कुछ नहीं है। नदी का जलस्तर ज्यादा बढ़ने पर घर के दरवाजे तक एक से दो फीट पानी भर जाता है। छोटे बच्चों को डूबने का खतरा रहता है। ग्राम प्रधान उमेश कुमार गुप्त ने कहा कि नदी के कटान से हर साल काफी नुकसान होता है। कटान की समस्या को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। इस बाबत एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि बारिश के पूर्व बंधों की मरम्मत और बाढ़ की रोकथाम को लेकर सिंचाई विभाग को आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल भरवटिया बाजार गांव में नदी की कटान की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें