फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिन पहले छिनैती...अब हाथ पैर बांधकर पीटा

Sun, 17 Nov 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसिया में चोरी व छिनैती का खुलासा नही होने से हाइवे पर ग्रामीणों चक्का जाम
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया में एक घर में 11 नवंबर की रात चोरी और 15 नवंबर को दिनदहाड़े बहू से छिनैती का मामला सामने आया था। पुलिस अभी इस दोनों मामलों की जांच में ही जुटी थी कि रविवार को छिनैती की शिकार हो चुकी बहू ने आरोप लगाया कि घर में घुसे दो लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर पिटाई की और जाते-जाते बेटी की हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

पिटाई से घायल महिला का सीएचसी शोहरतगढ़ में इलाज कराना पड़ा। इसकी जानकारी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सनई-शोहरतगढ़ हाईवे जाम कर दिया। थानेदार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर की रात चोर मुक्तिनाथ उपाध्याय की छत के रास्ते कमरे में घुस गए थे। जिस कमरे में लोग सोए थे उसका फाटक बाहर से बंद कर दिया था और अन्य कमरों से जेवरात और नकदी उठा ले गए थे। उसी रात चोरों ने पांच अन्य घरों का भी ताला तोड़ा था। 15 नवंबर को मुक्तिनाथ की बहू पायल सुबह बरामदे में झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच आए एक नकाबपोश ने मारपीट कर नाक की कील नोच ली थी।
विज्ञापन

इस मामले की सीओ और चिल्हिया एसओ ने जांच की थी। पायल के पति नित्यानंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। रविवार को महिला से घर में घुसकर मारपीट की जानकारी पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दी।
जाम की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी व चिल्हिया एसओ दुर्गा प्रसाद ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें